
उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने रोहीखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस थानाधिकारी सूर्यभान सिंह के निर्देशन में मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
30 Oct 2026